कोरबा जॉब अलर्ट: 19 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, कई पदों पर मिलेगा रोजगार का मौका

कोरबा, 17 सितंबर 2024 । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में पीएचडीए ग्लोबल साल्यूशन्स एलएलपी रायपुर सम्मिलित हो रहा है, जो राज्य एवं राज्य के बाहर योग्यताधारी आवेदकों का प्लेसमेंट करेगा।

प्लेसमेंट कैंप में उपलब्ध पद:

  • बिजनेस प्रोसेस आउट सोर्सिंग (100 पद)
  • जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (100 पद)
  • सिविंग मशीन आपरेटर (200 पद)
  • हास्पिटल स्टाफ क्लिनिकल (50 पद)
  • हास्पिटल स्टाफ नान क्लिनिकल (50 पद)
  • पैथोलाजी स्टाफ (50 पद)
  • मार्केटिंग स्टाफ (मेडिकल सेक्टर) (25 पद)
  • एक्जिक्यूटिव (आफिस एवं रिशेप्सनिस्ट) फील्ड स्टाफ/पीआरओ (मेडिकल सेक्टर) (10 पद)
  • हाउसकीपिंग स्टाफ (हास्पिटल) (50 पद)

इच्छुक योग्यताधारी आवेदक 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।