राज्यपाल से अभाविप के सदस्यों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से शुक्रवार को राजभवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौपा।

इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा  सहित दुष्यंत साहू, प्रवीण यादव, योगेश साहू, अनिरूद्ध दीक्षित, रोहन सिन्हा उपस्थित थे।