पार्लर गई दुल्हन को एक युवक ने गोली मारकर की हत्या..

पार्लर गई दुल्हन को एक युवक ने गोली मारकर की हत्या..

June 25, 2024 Off By NN Express

झांसी ।  यूपी के झांसी में बारात आने से चंद घंटे पहले तैयार होने पार्लर गई दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई।

READ MORE: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर,दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

जैसे ही दुल्हन को गोली मारे जाने की खबर घर में फैली शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

दरअसल मध्य प्रदेश में दतिया जिले के सोनागिरि थाना क्षेत्र में बरगांव की रहने वाली 22 साल की काजल की शादी झांसी में राज नाम के युवक के शादी तय हुई थी। झांसी के मैरेज हॉल निशा गार्डन में शादी समारोह चल रहा था और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। गाने-बजाने का कार्यक्रम चल रहा था और इसी दौरान बारात आने से पहले दुल्हन तैयार होने के लिए नजदीक के ही ब्यूटी पॉलर्र गई थी।