चलती वैन के पीछे से गिरीं 2 स्कूली छात्राएं, CCTV फुटेज वायरल

वडोदरा ।  गुजरात के वडोदरा के मांजलपुर इलाके का एक CCTV फुटेज जमकर वायरल हो रही है। फुटेज में दिख रहा है कि एक स्कूल वैन में कुछ छात्र-छात्राएं सवार है। इसमें से अचानक 2 छात्राएं स्कूल वैन के पीछे के दरवाजे से सड़क पर गिर जाती हैं। गनीमत रही कि तेज गति से जा रही वैन के पीछे की तरफ से कोई कार या दूसरा वाहन नहीं आ रहा था, वरना स्कूल वैन से गिरने वाली दोनों छात्राओं के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

READ MORE: CM साय की मंशा के अनुरूप NCR की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन का होगा विकास : बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने रखे राज्यहित में कई प्रस्ताव..

स्पीड से दौड़ रही स्कूल वैन का दरवाजा अचानक खुलने से छात्राओं के गिरने का ये वीडियो वडोदरा के मांजलपुर स्थित तुलसी श्याम सोसायटी के पास का बताया जा रहा है। ये वीडियो 19 जून का है। जिस तरह से छात्राएं स्कूल वैन से अचानक सड़क पर गिरती हैं, उसे देखकर स्कूल वैन में स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।