छत्तीसगढ़: इन्द्रजीत ने तोखन साहू को केन्द्र में मंत्री बनने व विजय बघेल की जीत पर दिल्ली में दिया बधाई

भिलाई ।  छत्तीसगढ राज्य के एचटीसी के युवा डायरेक्टर एवं छग के सबसे बडे ट्रांस्पोर्टर इन्द्रजीत सिंह उर्फ  छोटू भैय्या एवं उनके साथी ट्रांस्पोर्टर मलकीत सिंह ने प्रदेश के बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री बनाये जाने पर तोखन साहू को और दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल को चार लाख से भी अधिक वोटो से विजयी होने पर सांसद विजय बघेल को दिल्ली में गुलदस्ता भेंटकर उनको बधाई दी। ज्ञातव्य हो कि एचटीसी के युवा डायरेक्टर इन्द्रसिंह एवं उनके साथी मलकीत सिंह को देश में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथग्रहण समारेाह में शामिल होने का आमंत्रण मिला था। इस शपथ ग्रहण में शामिल होने ट्रांस्पोर्टर इन्द्रजीत सिंह एवं मलकीत सिंह दिल्ली पहुंच हुए थे।

इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा उनके नये मंत्रियों को भी शपथ राष्ट्रपति भवन में दिलाया गया जिसमें छग के बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को शहरी विकास  त्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। सांसद तोखन साहू को मंत्री बनाये जाने पर इन्द्रजीत सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद तोखन साहू से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट किये। वहीं दुर्ग से भारी मतों से जीतन वाले सांसद विजय बघेल का भी इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता प्रदान कर बधाई दिये। इस दौरान ट्रांस्पोर्टर मलकीत सिंह के अलावा भिलाई चरोदा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, पूर्व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, एवं टोनी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।