कोरबा: घंटाघर मार्ग पर डिवाइडर से टकराई बाइक,दो गंभीर घायल

(कोरबा) घंटाघर मार्ग पर डिवाइडर से टकराई बाइक

  • दो गंभीर घायल
    कोरबा : कोरबा अंचल के निहारिका क्षेत्र स्थित स्मृति उद्यान के सामने घंटाघर मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए। यह दोनों बाइक पर सवार थे, जो आवाजाही के दौरान डिवाइडर से जा भिड़ी। इस घटना में बाइक चालक सहित उसके साथ सवार व्यक्ति लहूलुहान हो गया। लोगों की सूचना पर डायल 112 यहां पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल भिजवाया गया।