विंबलडन के मेंस सिंगल्स ड्रा में खेलेंगे सुमित नागल

नई दिल्ली ।  भारतीय टेनिस सुपरस्टर खिलाड़ी सुमित नागल इस साल होने वाले तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के मेंस सिंगल्स मुख्य ड्रा में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी बनेंगे। साल 2019 के बाद ऐसा पहला मौका होगा जब कोई भारतीय विंबलडन के सिंगल्स ड्रा में खेलता हुआ दिखाई देगा। इससे पहले साल 2019 में प्राजनेश गुन्नेश्वरन देश की तरफ से इस इवेंट में खेलने वाले आखिरी खिलाड़ी थे, जिनको ओपनिंग राउंड में ही कनाडा के खिलाड़ी मिलोस राओनिक से 6-7, 4-6 और 2-6 से मात मिली थी। नागल इससे पहले साल 2018 में विंबलडन के क्वालीफाइंग राउंड में हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें उन्हें पौलेंड के खिलाड़ी रामिल मजक्रजाक के हाथों सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा था।