लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 47.53% मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

 इस चरण में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर और महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान हैं। वहीं ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान है। ओडिशा में इस दौरान 94,732 मतदान केंद्रों पर लगभग 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात हैं।

दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल और झारखंड में हुई है। वहीं महाराष्ट्र में वोटिंग प्रतिशत सबसे कम है। वहीं जम्मू कश्मीर के बारामूला और लद्दाख लोकसभा सीट पर भी वोटिंग चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार देश में दोपहर 3 बजे तक 47.53 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

दोपहर तीन बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत
    उत्तर प्रदेश 47.55
    ओडिशा 48.95
    जम्मू कश्मीर 44.90
    झारखंड 53.90
    पश्चिम बंगाल 62.72
    बिहार 45.33
    महाराष्ट्र 38.77
    लद्दाख 61.26