लखनऊ । आईपीएल के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया है। इस मैच में लखनऊ के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले लखनऊ की टीम पांचवें नंबर पर थी। अब मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करके टीम को दो स्थान का फायदा हुआ है। लखनऊ ने मौजूदा सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत हासिल की और चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन जीते हैं और टीम 9वें नंबर पर है।
आईपीएल 2024 : टॉप-3 में लखनऊ

