(कोरबा) सक्ति की पूर्व कांग्रेस विधायक सरोजा राठौर व कांग्रेस नेता मनहरण राठौर बीजेपी में शामिल
कोरबा : कांग्रेस के कद्दावर नेता व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के करीबी रहे कांग्रेस नेता मनहरण राठौर और उनकी धर्मपत्नी व सक्ति की पूर्व विधायक सरोजा राठौर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया हैं, इसके बाद दोनों भाजपा में शामिल हो गए। दोनों ने प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मंत्री ओ.पी. चौधरी की मौजूदगी में भाजपा में सदस्यता ली है। साथ ही उनके कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए है।
सक्ति की पूर्व कांग्रेस विधायक सरोजा राठौर व कांग्रेस नेता मनहरण राठौर बीजेपी में शामिल

