ट्रक और बस की टक्कर होने से भीषण हादसा,4 यात्रियों की मौत, कई घायल

UP News। कन्नौज में ट्रक और बस की टक्कर होने से भीषण हादसा हो गया। जहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा। गोरखपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस डिवाइडर तोड़कर दूसरे साइड से आ रहे ट्रक से टकराई। 4 यात्रियों की मौत, कई घायल #Kannauj #Accident @NBTLucknow pic.twitter.com/bvCMDw9uEc— Praveen Mohta (@MohtaPraveenn) April 23, 2024

यह घटना ठठिया के 208 किलोमीटर के पिपरौली गांव के पास हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए तिर्वा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।