मुंबई । बिग बॉस 13 फेम और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं। आरती जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आरती सिंह ने अपनी शादी की डेट रिवील कर दी है। आरती ने बताया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड दीपक से इसी महीने शादी करने जा रही हैं। आरती और दीपक इस महीने की 25 तारीख को सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके अलावा आरती ने खुलासा किया है उनकी शादी किसी पैलेस में नहीं बल्कि मंदिर मे होगी।
बिग बॉस फेम आरती सिंह 25 तारीख को लेगीं बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग सात फेरे

