व्हीलचेयर पर वोट डालने आई बुजुर्ग महिला के फैन हुए विजय सेतुपति

चेन्नई ।  तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति जिन्हें आप मक्कल सेलवन के नाम से भी जानते हैं, आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात कई फैंस से हुई, लेकिन इस बीच उनकी नजर व्हीलचेयर पर बैठी एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। ये महिला भी अपना वोट डालने आई थीं। एक्टर ने इनके फैन हो गए और खुद आगे बढ़कर उनसे मिलने गए। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने वाले सभी लोग एक्टर की खूब तारीफें कर रहे हैं। लोगों को उनका अंदाज भा गया है। इस वीडियो में उन्होंने बुजर्ग महिला के साथ सेल्फी खींचकर लोगों का दिल जीत लिया है।