मतदान का संदेश देने मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

शहडोल । लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु  आज जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने हेतु संभागीय मुख्यालय शहडोल के जय स्तंभ चौक से न्यू गांधी चौक होते हुए महात्मा गांधी स्टेडियम तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। मैराथन दौड़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुद्रिका सिंह, अशोक मरावी सहित काफी संख्या मे युवाओं ने सहभागिता निभाई तथा अधिकारियों द्वारा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, अपना फर्ज निभाना है वोट डालने जाना है, मेरा वोट, मेरी पहचान शत-प्रतिशत करना है मतदान जैसे अन्य नारे लगाकर 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गई।