(कोरबा) राशन दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
कोरबा : कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में कुसमुंडा के इमलीछापर में स्थित राशन दुकान के सामने से एक अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल को पार कर दिया। उक्त घटना पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल मामले की शिकायत मोटरसाइकिल के मालिक ने कुसमुंडा थाने में करने जा रहे है।
बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से कुसमुंडा के इमलीछापर में भारी वाहनों से बैटरी की चोरी की घटना सामने आ रही थी। अब चोरो के हौसले इतने बढ़ गई है कि चोर घरों के सामने से मोटर साइकिल की चोरी करने लग गए है, जबकि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी भी चोरो के हौसलों को कम नही कर पा रही है।
इमलीछापर में राजा खान नामक युवक की राशन दुकान है, दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। राजा खान अपनी मोटरसाइकिल को दुकान के सामने रखा हुआ था बुधवार की सुबह लगभग 5:30 बजे के समय एक अज्ञात चोर पहले दुकान के पास आया और मोटरसाइकिल के लॉक को खोलकर गाड़ी में पेट्रोल की जांच की। उसके बाद उसको मुख्य सड़क पर ले जा चालु कर इमलीछापर चौक की ओर चला गया।
राशन दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

