लोकसभा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की..सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. स्टार प्रचाकरों की सूची में सांसद संजय सिंह, दिल्ली मंत्री गोपाल राय, मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत को शामिल किया गया है. हालांकि सूची में कई और नाम भी हैं. इसमें सबसे पहला नाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी है. इसके अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल है. इस लिस्ट में मनीष सिसोदिया का नाम भी है जो बीते एक वर्ष से जेल में बंद हैं. इसके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और सतेंद्र जैन के नामों को भी जोड़ा गया है.

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। गुजरात की 26 लोकसभा सीट में भरूच और भावनगर की दो सीट आप के खाते में है। अन्य सभी सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। आप ने भरूच से चैतर वासवा को उतारा है। वहीं भावनगर से उमेश मकवाना चुनावी मैदान में हैं। गुजरात की सभी सीटों पर सात मई को वोटिंग होनी है।