Home / Sports / ‘मेरी पत्नी भी चिल्लाने लगी’… वैभव सूर्यवंशी के साथ जो हुआ, उस पर इस दिग्गज क्रिकेटर ने उठाए सवाल

‘मेरी पत्नी भी चिल्लाने लगी’… वैभव सूर्यवंशी के साथ जो हुआ, उस पर इस दिग्गज क्रिकेटर ने उठाए सवाल

नई दिल्ली,15 सितंबर : अफगानिस्तान और भारत के बीच दूसरा T20 शुरू होने जा रहा है. लेकिन, इससे पहले उन दोनों टीमों के बीच जो पहले T20 में होता दिखाई दिया, उसके बाद एक दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ गलत बर्ताव का आरोप लगाया है. अब सवाल है कि वो दिग्गज क्रिकेटर कौन हैं और वैभव सूर्यवंशी के साथ ऐसा क्या हुआ, जिस पर वो भड़क उठे? ये घटना अफगानिस्तान-भारत पहले T20 से जुड़ी है, जहां वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने से क्रिकेट फैंस तो आहत नजर आए ही, भारत के पूर्व ओपनर श्रीकांत और उनकी पत्नी भी आहत दिखीं.

वैभव सूर्यवंशी के साथ क्या गलत हुआ?
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किए जाने को उनके साथ हुआ गलत व्यवहार बताया है. श्रीकांत के मुताबिक उन्हें पहले T20 की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप नहीं किया जाना चाहिए था.

वैभव को टीम से बाहर देख मेरी पत्नी भी चिल्लाने लगी- श्रीकांत
श्रीकांत ने पहले T20 के अगले दिन अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि सूर्यवंशी नहीं खेल रहे थे तो वो मूवी देखने लगे. सूर्यवंशी को खेलता नहीं देखकर मेरी पत्नी भी चिल्लाने लगी और ये कहा कि एक ऐसा खिलाड़ी जो पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बना, वही नहीं खेल रहा है. श्रीकांत ने कहा कि मेरी पत्नी ने वैभव को बाहर किए जाने पर सवाल उठाए. वैभव के साथ ये सही नहीं हो रहा. उन्होंने आगे कहा कि अब अगर वो अगला मैच खेलते हैं, तो उन्हें यह सोचना होगा कि अगर उन्होंने रन नहीं बनाए तो क्या उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा?

वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा करने की जरूरत- श्रीकांत
श्रीकांत ने टीम इंडिया मैनेजमेंट पर वैभव सूर्यवंशी के साथ सही बर्ताव ना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर भरोसा जताने की जरूरत है. उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट को बार-बार ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलने से बचने की भी नसीहत दी.

टीम इंडिया ना करे ये गलती- श्रीकांत
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 में वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बिठाकर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से ओपन कराया गया था. श्रीकांत ने कहा कि टीम इंडिया या तो संजू सैमसन को खेलने और रन बनाने का पूरा मौका दे या फिर बिना ड्रॉप किए वैभव सूर्यवंशी को खिलाते रहे. दोनों को लेकर भारतीय टीम गलती ये कर रही है कि वो कभी 2 मैच सैमसन को खिला रही है तो 2 मैच सूर्यवंशी को. ये दोनों ही खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *