दंतेवाड़ा । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत दंतेवाड़ा बस स्टैंड, बचेली अन्य जगहों पर शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान बस स्टैंड भट्टी पारा में मतदाता जागरूकता दल द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रचार-प्रचार किया गया एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा रंगोली स्लोगन के द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरक सन्देश दिया।


