अल्लू अर्जुन ने राम चरण संग ‘नाटू-नाटू’ पर किया जमकर डांस

मुंबई । राम चरण को एक पार्टी में अपने परिवार और दोस्त के अलावा ‘पुष्पा 2’ फेम अल्लू अर्जुन के साथ धमाल करते देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन अपने कजन ब्रदर राम चरण के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन और राम चरण दोनों ही इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

RREAD MORE: ‘भूल भुलैया 3’ से सामने आया कार्तिक-तृप्ति का फर्स्ट लुक

वहीं दूसरी ओर फिल्म RRR को रिलीज हुए 2 साल हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म के गानें ‘नाटूनाटू’ का फीवर अभी तक स्टार्स के सिर से उतरा नहीं है। वायरल वीडियो में आप अल्लू अर्जुन और राम चरण को साथ में ‘नाटू-नाटू’ पर डांस करते देख सकते हैं।