(कोरबा) भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय का सघन जनसंपर्क जारी
कोरबा : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य तथा कोरबा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडेय द्वारा सघन बस्तियों में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मूलभूत समस्याओं के निराकरण तथा केंद्र द्वारा गरीबों के हित में जारी योजनाओं को पिछली सरकार द्वारा रोककर गरीबों के साथ अन्याय किया गया है। पिछले 20 वर्षों में सांसद दंपति ने कोरबा को अरबों राजस्व प्राप्ति के बावजूद पिछड़े जिलों की पंक्ति में खड़ा कर दिया है। इसलिए कोरबा लोकसभा की जनता मोदी की गारंटी से प्रभावित होकर इस बार उन्हें सबक सिखाएगी।
भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय का सघन जनसंपर्क जारी

