
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने लोगो से की अपील…
March 24, 2024(कोरबा) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने लोगो से की अपील
- होली की खुशियों के बीच रखें सुरक्षा का ध्यान
- कोरबा पुलिस के सोशल मीडिया साइट फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी किया जा रहा है लोगों को जागरूक
कोरबा : कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोरबा पुलिस के द्वारा नगर वासियों से अपील की हैं कि-
होलिका दहन:-
- होलिका दहन के समय कच्चे पेड़ो को ना काटे |
- बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन ना करें |
- घरों एवं भीड़-भाड़ इलाके के पास होलिका दहन न करें |
- होलिका दहन में ज्वलनशील एवं फटाखों का उपयोग ना करें।
- शांतिपूर्ण होलिका दहन करें।
होली त्यौहार:- - होली की खुशियों के बीच रखें सुरक्षा का ध्यान।
- होली उमंग व उत्साह का त्यौहार है, झगड़े व उत्पात से इसे खराब ना करें।
- होली में नशे का सेवन न करें, शराब पीकर हुड़दंग ना मचाए।
- बिना सहमति के किसी पर जबरदस्ती रंग लगाकर उसे दुखी एवं तनाव का माहौल उत्पन्न ना करें।
- पक्के रंग और पेंट वार्निश का इस्तेमाल ना करें रंग खुशी देने के लिए है तकलीफ देने के लिए नहीं।
- अपनी होली मनाने में दूसरों की होली खराब ना करें।
❌ क्या ना करें:- - होली में मादक पदार्थ का सेवन ना करें।
- पानी से भरे गुब्बारों का प्रयोग ना करें।
- ग्रीस एवं कांच युक्त रंगों का प्रयोग ना करें।
- अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग ना करें।
- परिवर्तित दुपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकालने वाले फटाके की तरह) का प्रयोग ना करें।
- बेवजह शहर में गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग ना करें।
✅ क्या करें:- - हर्बल रंगों का उपयोग करें।
- यातायात नियमों का पालन करें।
- सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें।
- होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें एवं इलेक्ट्रिक खंबो एवं तारों का ध्यान करें।
- एक दूसरे के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।
आइए सभी मिलकर पूरी उमंग एवं भाईचारे के साथ होली मनायें…।