चलती कार में लगी अचानक आग, बाल –बाल बचे यात्री

महासमुंद । जिले के बिरकोनी के पास शनिवार रात NH-53 पर भीषण हादसा हुआ। एक चलती कार में अचानक आग लग गई, लेकिन हादसे में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। आगजनी में लाखों की कार जलकर राख हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 11 बजे सनी बीरे और लीला सिंह दो लोग ऑडी कार से अपने दोस्त के घर न्योता में रायपुर से सरायपाली जा रहे थे इसी बीच तुमगांव के पास बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई।

READ MORE: भूपेश बघेल ने कुसुमघटा के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सनी के मुताबिक, 112 में उन्होंने फायर ब्रिगेड के लिए कॉल भी किया था, लेकिन गाड़ी खराब होने की बात कहकर उन लोगों ने मना कर दिया और देखते ही देखते 1 घंटे में पूरी कार जलकर राख हो गई सनी बीरे रायपुर में सिक्योरिटी एजेंसी का काम करते हैं। उन्होंने महासमुंद थाने में मामला दर्ज कराया है।