पर्यटकों की बस गिरी हसदेव नदी पुल के नीचे गड्डे में-5 घंटे पर्यटक फंसे रहे

पर्यटकों की बस गिरी हसदेव नदी पुल के नीचे गड्डे में-5 घंटे पर्यटक फंसे रहे

  • पुलिस प्रशासन ने सकुशल बाहर निकाल किया रवान
  • कोरबा : कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एवं बांगो थाना के अधीन मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में पड़ने वाले कैंदाई ग्राम पंचायत के आश्रित मोहल्ला कावर पखना, हसदेव नदी पल बांगो डुबान के पास अंबिकापुर की ओर से कटघोरा की ओर जा रहे छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार जिले की बस में सवार लगभग 50 तीर्थयात्रियों से भरी बस चालक वाहन को मोड़ते समय अपना नियंत्रण खोने से एक गड्डे में पीछे जा घुसी जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    खबर मिलते ही मोरगा पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर रवाना हो कर हसदेव नदी डुबान पुल के नीचे लगभग 5 घंटे से फंसे महिला, पुरुष, एवं बच्चों सहित पुलिस ने उक्त बस को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।