दंतेवाड़ा । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जारी आदेश अनुसार दन्तेवाड़ा फागुन मड़ई प्रारंभ होने के फलस्वरूप 16 मार्च 2024 से 28 मार्च 2024 तक दन्तेवाड़ा नगर में लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए नगर दन्तेवाड़ा में रात-दिन भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उक्त अवधि में भारी वाहनों की आवा-जाही पातररास बाईपास होते हुए चितालंका चौक दन्तेवाड़ा रहेगा।
28 मार्च तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

