एलविश यादव के जेल जाते ही एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा का बदला मिजाज, कहा- ‘कमजोर तेरा…’

एलविश यादव के जेल जाते ही एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा का बदला मिजाज, कहा- ‘कमजोर तेरा…’

March 20, 2024 Off By NN Express

Elvish Yadav इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी करने का आरोप लगा है। इस बीच एल्विश की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद लोग मान रहे हैं कि यह एल्विश के लिए है। देखिए उनका पोस्ट।

नई दिल्ली। Elvish Yadav Arrest: जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव पिछले काफी समय से विवादों में हैं। मारपीट और पार्टी में सांपों की सप्लाई करने के आरोपों के बीच उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। एल्विश इस वक्त 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। हाल ही में, यूट्यूबर की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) ने उनका सपोर्ट किया है।

एल्विश यादव और कीर्ति मेहरा ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। कुछ साल पहले ही दोनों अलग हुए थे। हालांकि, फिर भी की मौकों पर कीर्ति, एल्विश की साइड लेती दिखाई देती हैं। जब यूट्यूबर ‘बिग बॉस’ में थे, तब भी कीर्ति ने उन्हें फुल सपोर्ट किया था। अब यूट्यूबर के जेल जाने के बाद कीर्ति मेहरा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

एल्विश यादव को मिला कीर्ति मेहरा का साथ
कीर्ति मेहरा जानी-मानी यूट्यूबर और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, एल्विश यादव के जेल जाने के बीच कीर्ति ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख लोग मान रहे हैं कि वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को हिम्मत दे रही हैं। कीर्ति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्वोट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है, “गीता में लिखा है- कमजोर तेरा वक्त है, तू नहीं।”

क्यों एल्विश यादव को हुई 14 दिन की जेल?

बीते कुछ समय से एल्विश यादव का नाम पार्टी में सांप और सांपों के जहर की तस्करी करने का आरोप लग रहा है। यूट्यूबर ने कई दफा सोशल मीडिया पर इन आरोपों को खारिज कर कहा कि लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, रविवार को एल्विश को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें तुरंत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। कहा जा रहा है कि एल्विश के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। 

बता दें कि एल्विश यादव ‘बिग बॉस’ के इतिहास के पहले वाइल्ड कार्ड हैं, जिन्होंने सलमान खान के शो को जीता है। वह ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विनर रहे हैं।