आईपीएल : मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका चोटिल

नई दिल्ली । आईपीएल के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 मार्च को खेलेगी  अब आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है। इससे मुंबई इंडियंस की परेशानी बढ़ गई है।

READ MORE: ट्रेलर में जा घुसी कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं और सीरीज 11 से बराबरी पर है। लेकिन सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंकाई टीम के युवा तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका चोटिल हो गए हैं। इसी वजह से वह सीरीज में आगे हिस्सा नहीं लेंगे और रिहैबलिटेशन के लिए वापस श्रीलंका लौटेंगे दूसरे वनडे मैच में गेंदबाजी करते हुए दिलशान मदुशंका को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है।