शासकीय प्राथमिक शाला बिजौर का मरम्मत कार्य प्रारंभ

शासकीय प्राथमिक शाला बिजौर का मरम्मत कार्य प्रारंभ

March 14, 2024 Off By NN Express

बिलासपुर । जिले के विकासखण्ड बिल्हा के प्राथमिक शाला बिजौर में 13 मार्च को स्टॉफ रूम के छत के प्लास्टर गिरने की जानकारी प्राप्त हुई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सचिव, छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टर बिलासपुर से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर.साहू, रामेश्वर जायसवाल, ए.पी.सी. एवं वर्षा साहू, उप अभियंता, नगर पालिक निगम, के संयुक्त दल ने विद्यालय का निरीक्षण कर प्लास्टर मरम्मत व छत के वाटर प्रुफिंग हेतु प्राक्कलन तैयार किया। नगर पालिक निगम के द्वारा प्रस्तुत तकनीकी स्वीकृति के अनुसार कलेक्टर बिलासपुर द्वारा मरम्मत कार्य के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 1 लाख 98 हजार रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया। नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा आज से ही विद्यालय का मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।