14 हजार से ज्यादा परिवारों को मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन : ईश्वर साहू

14 हजार से ज्यादा परिवारों को मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन : ईश्वर साहू

March 13, 2024 Off By NN Express

विधायक ने किया ग्राम खम्हरिया समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन किया

बेमेतरा । जल जीवन मिशन योजनांतर्गत विधायक साजा ईश्वर साहू ने मंगलवार को बेमेतरा जिले के विकासखंड साजा के ग्राम खम्हरिया में समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य (सभापति बेमेतरा) गोवेन्द्र पटेल ज्वाला ठाकुर, बल्लू साहू, स्वरूपानंद साहू पूर्व सरपंच ग्राम खम्हरिया सीताराम साहू पंच, सुकल साहू पंच, व्यास साहू पंच, पूर्णानंद साहू, परमेश्वर साहू आदि उपस्थिति थे। अतिथियों का स्वागत कार्यपालन अभियंता,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आर.के धनंजय ने किया।

READ MORE: हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह ने पास किया फ्लोर टेस्ट

विधायक ईश्वर साहू नए कहा कि इससे  क्षेत्र के 62 ग्रामों को शिवनाथ नदी से प्राप्त जल को शुद्धिकरण संयंत्र द्वारा मीठा जल प्रदाय किया जाएगा। जिनमें लगभग 14356 परिवारों को घरेलू जल कनेक्शन के माध्यम से (स्वच्छ) मीठा जल प्रदाय होगा। परिवारों के लगभग 74690 की सदस्य लाभान्वित हो होंगे।

कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आर.के धनंजय ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत इस पर लगभग 70 करोड़ खर्च होंगे। इस योजना के मुख्य घटकों में 6.5 एम.एल.डी. (65 लाख लीटर) आवक क्षमता का जल शुद्धिकरण संयंत्र का निर्माण किया जाएगा एवं 6 मी. व्यास का इंटेकवेल स्ट्रक्चर निर्माण, 4 नग आर.सी.सी. एम.बी.आर. (उच्चस्तरीय जलागार) निर्माण, क्लियर वाटर पंपिंग मेन (लगभग 51 कि.मी.) विभिन्न व्यास के लगभग 148 कि.मी. पाईप लाईन विस्तार तथा अन्य कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जावेगा।