राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समान नागरिक संहिता (य़ूसीसी) विधेयक को दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समान नागरिक संहिता (य़ूसीसी) विधेयक को दी मंजूरी

March 13, 2024 Off By NN Express

नियमावली बनते ही उत्तराखंड में होगा लागू

देहरादून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समान नागरिक संहिता (य़ूसीसी) विधेयक को मंजूरी दे दी है। अब नियमावली बनने के बाद इसे उत्तराखंड में लागू कर दिया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी की पुष्टि सचिव गृह शैलेश बगोली ने दी।

उत्तराखंड के राज्यपाल ने यूसीसी विधेयक राष्ट्रपति को भेजा था। राजभवन ने इस पर विचार करने के बाद विधायी विभाग को भेजा था। विधायी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है। चूंकि यह संविधान की समवर्ती सूची का विषय है, इसलिए बिल अनुमोदन के लिए राज्यपाल से राष्ट्रपति को भेजा गया था।

उत्तराखंड विधानसभा से यूसीसी बिल पास होने के बाद इसे राजभवन भेजा गया था। इस पर राष्ट्रपति भवन को फैसला लेना था। अब राष्ट्रपति से मुहर लगने के बाद यूसीसी राज्य में कानून लागू हो जाएगा। आजादी के बाद देश का पहला समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पास हो गया था। विधानसभा सदन में विधेयक ध्वनिमत से पास हुआ था।