मंगल भवन में 11 मार्च से होगा विशेष योगाभ्यास शिविर

सूरजपुर । सूरजपुर जिले में तीन दिवसीय विशेष योगाभ्यास शिविर का आयोजन 11 मार्च से होना है। यह कार्यक्रम सूरजपुर मंगलवार में निर्धारित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में प्रेमनगर विधायक मूलन सिंह मराबी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगें।