बीजापुर । कलेक्टर अनुराग ने भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर मरीजों एवं परिजनों से बारी-बारी व्यक्तिगत रूप से चर्चा करते हुए अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान ओपीडी, आईपीडी, शिशु रोग विभाग, प्रसव कक्ष, लैब, मेडिकल स्टोर्स, मेल-फीमेल वार्ड सहित विभिन्न कक्षों का बारीकी से अवलोकन किया।

अस्पताल के सभी कक्षों, शौचालयों की साफ-सफाई पर कड़े निर्देश दिए एवं नियमित रूप से साफ-सफाई कर अस्पताल को स्वच्छ रखने को कहा। इस दौरान उपस्थित डॉक्टर से दैनिक ओपीडी, आईपीडी कार्यरत चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारियों की जानकारी ली एवं अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न उपकरणों की उपयोगिता एवं उनके रख-रखाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।


