Home / National / हनी सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, ट्रैक्‍टर से टकराई कार के उड़े परखच्‍चे, कराह उठे सिंगर- भोले नाथ मेहर मेहर

हनी सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, ट्रैक्‍टर से टकराई कार के उड़े परखच्‍चे, कराह उठे सिंगर- भोले नाथ मेहर मेहर

ख़बर शेयर करें:

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुआ। कार में विदित के साथ उनका एक दोस्त भी था।

दोनों बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, जब तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। क्षतिग्रस्‍त कार की तस्‍वीरें सामने आई हैं। इस हादसे में दोनों कार सवार की जान चली गई। पुलिस जहां मामले की जांच में जुटी है, वहीं हनी सिंह ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी शेयर की है। वह इस दर्दनाक घटना से कराह उठे हैं।

विदित ओलक, यो यो हनी सिंह के भतीजे थे, जबकि उनके पिता पंजाबी म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश ओलक हैं। विदित के साथ जिस दोस्त की मौत हुई है, उसकी पहचान ‘पैपी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है।

पुलिस लाइंस इलाके के पास फ्लाईओवर पर हुआ हादसा‘इंडिया टुडे’ के मुताबिक, रविवार तड़के यह हादसा पुलिस लाइंस इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। विदित और आरव वोक्सवैगन कार में सवार थे। गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक अपना संतुलन खो बैठी है। कार सीधे जाकर सड़क पर खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई। दोनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे।

हनी सिंह का पोस्‍ट- ये मेरे लिए ये दुखों से भरा दशक है, भोलेनाथ मेहर मेहरहनी सिंह ने हादसे के तुरंत बाद भतीजे की मौत को लेकर एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की। सिंगर ने लिखा, ‘ये मेरे लिए ये दुखों से भरा दशक है। मैंने अपने भतीजे को खो दिया। यह तोड़ने वाला है। भोले नाथ मेहर, मेहर।

इस बीच, हादसे की जानकारी देते हुए बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना तड़के करीब 3 बजे मिली। उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे। कचरा इकट्ठा करने के लिए उन्होंने वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। यह तेज रफ्तार कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *