Home / Chhattisgarh / सेवा सेतु केंद्र से छेदीलाल साहू की बेटियों को मिले आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र, आसान हुई प्रक्रिया

सेवा सेतु केंद्र से छेदीलाल साहू की बेटियों को मिले आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र, आसान हुई प्रक्रिया

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल सेवा सेतु केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं का सुविधाजनक माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव तहसील अंतर्गत ग्राम कड़ारी निवासी छेदीलाल साहू को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से अपनी दोनों पुत्रियों के आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त हुए हैं।

छेदीलाल साहू ने अपनी पुत्रियों लीना साहू एवं केशिका साहू के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सारागांव तहसील स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। आवेदन करने के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें सभी आवश्यक प्रमाण पत्र मिल गए। इससे उन्हें कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने और अनावश्यक समय खर्च करने से राहत मिली।

छेदीलाल साहू ने बताया कि पहले शासकीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विभिन्न कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों खर्च होते थे। लेकिन अब सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया काफी सरल हो गई है। निर्धारित समय में प्रमाण पत्र मिलने से ग्रामीण नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में संचालित इस डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। सेवा सेतु केंद्र की सुविधा से लाभान्वित छेदीलाल साहू ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *