Home / Chhattisgarh / संकुल स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 कोरबा का शानदार प्रदर्शन

संकुल स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 कोरबा का शानदार प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 23 नवंबर 2026। केंद्रीय विद्यालय संगठन, रायपुर संभाग के बिलासपुर संकुल स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4, कोरबा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए विभिन्न विधाओं में प्रथम एवं तृतीय स्थान हासिल किए।

प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए 20 नवंबर 2026 को संकुल स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन केंद्रीय विद्यालय जांजगीर में किया गया, जबकि खेलकूद प्रतियोगिताएं केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में आयोजित हुईं। इसमें बिलासपुर संकुल के अंतर्गत आने वाले आठ केंद्रीय विद्यालयों के प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति और खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

इस आयोजन में पीएम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4, कोरबा के 20 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में सहभागिता की। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सुवा एवं करमा लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके अलावा ‘प्यारा भारत देश’ शीर्षक से देशभक्ति समूहगान प्रस्तुत किया। भगत सिंह एवं धरती माता पर आधारित एकल नाटक तथा चित्रकला प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूह लोकनृत्य में तृतीय, देशभक्ति समूहगान में तृतीय, एकल नाटक में प्रथम तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रकार सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के प्राचार्य बी.एस. अहिरे ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ शिक्षक .आर. जांगड़े एवं पीजीटी जीवविज्ञान शिक्षिका ईस्तर कुमार ने भी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सफलता में वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षक संजय राजपूत, संगीत शिक्षिका ईश्वरी रजक तथा शिक्षिकाओं रीतू, कल्पना मीना, मानसी मित्तल, अंजली गुप्ता, पदमा रावत, आरती एवं प्राथमिक विभाग के समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *