Home / International / रूस में भीषण सड़क हादसा: तीन गाड़ियों की टक्कर से मची चीख-पुकार, 12 लोगों की मौत

रूस में भीषण सड़क हादसा: तीन गाड़ियों की टक्कर से मची चीख-पुकार, 12 लोगों की मौत

मॉस्को,12 सितंबर। शुक्रवार को रूस के उत्तरी आर्कान्गेल्स्क क्षेत्र में एक मिनीबस, कार और लकड़ी ले जा रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।क्षेत्रीय अधिकारियों के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार मिनीबस किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी, तभी उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। राज्य समाचार एजेंसी आरआईए ने आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *