Home / Chhattisgarh / CG NEWS : आधी रात घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर फिर धधक उठी आग…

CG NEWS : आधी रात घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर फिर धधक उठी आग…

रायगढ़,12 सितंबर: छत्तीसगढ़ के खरसिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा छड़ों से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई, जिसकी चपेट में घर के बाहर खड़ी तीन बाइक और घर का सामान भी आ गया। आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका है।

हादसा खरसिया के रायगढ़ चौक रोड पर देर रात हुआ। ट्रेलर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया, जिसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि जिस घर में ट्रेलर घुसा, वहां परिवार के लोग सो रहे थे। ट्रेलर की जोरदार टक्कर और आग लगने के बावजूद घर में मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टक्कर के बाद ट्रेलर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से ट्रेलर, तीन बाइक और घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *