Home / Chhattisgarh / रायगढ़ में 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक जब्त, कीमत करीब 9 लाख रुपये; राजस्थान का चालक पकड़ा गया

रायगढ़ में 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक जब्त, कीमत करीब 9 लाख रुपये; राजस्थान का चालक पकड़ा गया

ख़बर शेयर करें:

रायगढ़, 24 नवंबर 2026। जिले में अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लाखा केलो डेम के पास 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ा है। जब्त कबाड़ की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक सहित कबाड़ जब्त कर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को कोतवाली TI निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से अवैध कबाड़ लोड ट्रक के परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने लाखा केलो डेम के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रक क्रमांक RJ 02 GB 1654 को रोककर जांच की।

ट्रक चालक अब्दुल वहाब (50 वर्ष), निवासी गदियामेश, थाना हकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) से वाहन में लोड सामान के संबंध में पूछताछ की गई। चालक संतोषजनक जवाब और कबाड़ से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संदेह के आधार पर पुलिस ने तिरपाल से ढके ट्रक की तलाशी ली, जिसमें लोहे के टुकड़े और टीन का सामान भरा मिला।

पुलिस ने कबाड़ का वजन कराया, जिसमें कुल 28 टन लोहे का कबाड़ पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक और कबाड़ जब्त कर इस्तगासा क्रमांक 08/2026 के तहत धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ के कारोबार और चोरी की संपत्ति के परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की लगातार नजर है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *