Home / Chhattisgarh / रायगढ़ में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.805 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.805 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें:

रायगढ़, 30 अक्टूबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम कुनकुनी में घेराबंदी कर 1.805 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। सप्ताहभर के भीतर खरसिया पुलिस की गांजा तस्करों के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुनकुनी निवासी भागीरथी पटैल अवैध बिक्री के लिए गांजा लेकर गांव पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम कुनकुनी स्थित योगेश चिकन सेंटर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागीरथी पटैल (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय नकुल प्रसाद पटैल, निवासी सरईपाली (कुनकुनी) बताया। पुलिस ने विधिवत तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से 1.805 किलोग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इससे पहले 28 अक्टूबर को खरसिया पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव में छापेमारी कर आरोपी मोहन लाल गुप्ता के कब्जे से 5.025 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। इस तरह दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 6.830 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

यह कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, एएसआई उमाशंकर घृतांत, प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, रामनाथ बनर्जी और आरक्षक सत्यनारायण सिदार व अनूप मिंज की टीम ने की। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *