Home / Chhattisgarh / रायगढ़ में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई: 10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जब्त, करीब 18 लाख की संपत्ति जप्त

रायगढ़ में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई: 10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जब्त, करीब 18 लाख की संपत्ति जप्त

ख़बर शेयर करें:

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 57 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने स्क्रैप से लदे ट्रक को भी जब्त कर कुल करीब 18 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत अतिरिक्त SP अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में पूंजीपथरा TI रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध कबाड़ के परिवहन पर नजर रख रही थी।

पुलिस को 6 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि एक 10 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रैप लोड कर रायगढ़ इस्पात प्लांट ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक OR 15 R 2257 को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक में भारी मात्रा में स्क्रैप कबाड़ मिला।

पूछताछ में चालक स्युवीर सिंह (51 वर्ष), निवासी ऐंठापाली, थाना बुडाराजा, जिला संबलपुर, ओडिशा ने बताया कि वह ग्राम रैमण्ड, संबलपुर से कबाड़ लेकर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने जा रहा था। हालांकि, वह कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद स्क्रैप का वजन कराया गया, जिसमें कुल 23 टन 880 किलोग्राम स्क्रैप मिला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 9.57 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्क्रैप और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 53/2026, धारा 35(क)(5) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की है।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बिनित तिर्की, आरक्षक हेमसागर पटेल और आरक्षक आदिकंद प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *