Home / Madhya Pradesh / केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI का शिकंजा, पूछताछ के बाद भोपाल ले गई टीम, बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का है आरोप

केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI का शिकंजा, पूछताछ के बाद भोपाल ले गई टीम, बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का है आरोप

ख़बर शेयर करें:

इटारसी। इटारसी स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 की प्राचार्य श्रद्धा पाठक को सीबीआई की भोपाल एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) की छह सदस्यीय टीम ने रिश्वत मांगने के मामले में पकड़ा है। प्राचार्य पर भोपाल की एक फर्म से जुड़े बिल को पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान विद्यालय के सिक्योरिटी गार्ड कीर्त के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। दोनों को लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई अपने साथ भोपाल ले गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल की एक फर्म से जुड़े बिल को पास कराने के लिए रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी भोपाल की टीम ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद बुधवार को टीम इटारसी पहुंची और सुबह से अपनी कार्रवाई शुरू की। शाम को प्राचार्य श्रद्धा पाठक को पकड़ लिया गया।

मामले में प्राचार्य के साथ कर्मचारी राजू सराठे की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है। सीबीआई टीम द्वारा रिश्वत मांगने से जुड़े तथ्यों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। सीबीआई प्राचार्य और सिक्योरिटी गार्ड को अपने साथ भोपाल ले गई है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *