Home / Chhattisgarh / शोक संदेश:बालको कर्मचारी मनीष नामदेव का निधन, बालको नगर में शोक की लहर

शोक संदेश:बालको कर्मचारी मनीष नामदेव का निधन, बालको नगर में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें:

कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के कर्मचारी मनीष नामदेव (47) का रायपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे बालको के कर्मचारी विभाग के अंतर्गत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में पदस्थ थे। उनके निधन की खबर से बालकोनगर में शोक की लहर दौड़ गई।

मनीष नामदेव, बालको के पूर्व कर्मचारी बसंत नामदेव के पुत्र थे। कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी और उपचार के लिए उन्हें रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।

मंगलवार सुबह बालकोनगर के सेक्टर-5 स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में मनीष नामदेव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, बालको कर्मचारी, मित्र और परिचित शामिल हुए। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

मनीष नामदेव अपने पीछे दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सहकर्मियों ने बताया कि वे मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे तथा बालको के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। उनके निधन को सहकर्मियों ने परिवार के साथ-साथ बालको के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया।

अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत मनीष नामदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। उनके निधन से बालकोनगर में शोक का माहौल बना हुआ है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *