Home / Chhattisgarh / CG BREAK: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, नाबालिग हिरासत में; परिवार की भूमिका की भी जांच

CG BREAK: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, नाबालिग हिरासत में; परिवार की भूमिका की भी जांच

ख़बर शेयर करें:

बस्तर, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां 21 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे हुए विवाद के बाद विधि से संघर्षरत बालक ने युवक पर धारदार चाकू से कई बार वार कर दिया। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मन्नू कश्यप और विधि से संघर्षरत बालक के बीच आपसी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान बालक ने हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से मन्नू कश्यप पर लगातार कई वार किए, जिससे उसकी जान चली गई।

घटना के बाद पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय बालक के परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर मौजूद थे। ऐसे में घटना में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस बालक और उसके परिवार के सदस्यों की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। मामले में तथ्यों के आधार पर सभी संबंधित लोगों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *