Home / Chhattisgarh / प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर कोसाबाड़ी मंडल ने चलाया तालाब स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर कोसाबाड़ी मंडल ने चलाया तालाब स्वच्छता अभियान

कोरबा, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान के तहत 17 सितंबर की सुबह पोड़ीबहार स्थित तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर तालाब परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।

तालाब में लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण इसके उपयोग पर असर पड़ रहा था। इसे देखते हुए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से सफाई कर लोगों को सार्वजनिक जलस्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में भाजपा रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर देते हुए नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। साथ ही जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए तालाबों एवं अन्य सार्वजनिक जलस्रोतों की नियमित साफ-सफाई और देखरेख में सहभागिता का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शाम 7 बजे सार्वजनिक स्थानों और घरों में दीप प्रज्वलित करने की अपील भी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

स्वच्छता अभियान में मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ और पुनीराम साहू, कार्यक्रम संयोजक चंचला राठौर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिव जायसवाल, एल्डरमैन रितेश साहू, मंडल मंत्री गोप लाल राठिया, संयोजक नारायण सिंह ठाकुर सहित बद्री वस्त्रकार, महेंद्र यादव, गुलजार सिंह, राजकुमार राठौर, विवेक राजवाड़े, मदन गोपाल साहू, श्याम साहू, अशोक सिंह तथा नगर निगम के कर्मचारी और स्वच्छता मित्र मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *