Home / Entertainment / ‘नई नवेली’ ने दशहरे पर मनाया जीत का जश्न, दुनियाभर में ₹19.3 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल!

‘नई नवेली’ ने दशहरे पर मनाया जीत का जश्न, दुनियाभर में ₹19.3 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल!

ख़बर शेयर करें:
  • दशहरे पर ‘नई नवेली’ की धूम, दुनियाभर में ₹19.3 करोड़ की कमाई के साथ जारी शानदार सफर!

जीत का त्योहार दशहरा आ चुका है और ‘नई नवेली’ इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए तैयार है! दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और अच्छाई-बुराई के बीच दिलचस्प टकराव को दर्शाने वाली यह फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर हर पीढ़ी के लिए त्योहार की खुशियों को दोगुना करने का बेहतरीन विकल्प है। रिलीज़ के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में कुल ₹19.3 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (GBOC) कर लिया है। इससे पहले फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में दुनियाभर में ₹16.26 करोड़ की कमाई की थी।

यामी गौतम धर एक बिल्कुल नए और अनदेखे अवतार में नजर आ रही हैं। भव्य स्तर पर बनाई गई यह फिल्म लोककथाओं, हास्य और दिल को छू लेने वाले पलों को खूबसूरती से जोड़ते हुए ऐसी कहानी पेश करती है, जिसका आनंद पूरा परिवार एक साथ ले सकता है। सिनेमाघरों में इस फिल्म की धूम और त्योहार की खुशियों के बीच दशहरे की छुट्टी परिवारों को एक बार फिर साथ समय बिताने और बड़े पर्दे पर मनोरंजन का आनंद लेने का शानदार मौका दे रही है। जश्न और मनोरंजन से भरपूर ‘नई नवेली’ इस त्योहारी सीजन में दर्शकों के लिए और भी बहुत कुछ लेकर आई है, जहां बड़े पर्दे पर अवस्थी परिवार आपका इंतजार कर रहा है।

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में यामी गौतम धर, आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की प्रस्तुति ‘नई नवेली’ अब सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। इस दशहरे पर परिवार के साथ फिल्म देखने का प्लान बनाइए और आज ही अपनी टिकटें बुक कीजिए!

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *