Home / Chhattisgarh / धमतरी में विजयादशमी पर एसपी भावना पांडेय ने की शस्त्र पूजा, हर्ष फायर कर निभाई परंपरा

धमतरी में विजयादशमी पर एसपी भावना पांडेय ने की शस्त्र पूजा, हर्ष फायर कर निभाई परंपरा

ख़बर शेयर करें:

धमतरी, 20 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को धमतरी पुलिस ने परंपरागत तरीके से अस्त्र-शस्त्र और शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की। रक्षित केंद्र धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में SP भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति में विधि-विधान से शस्त्र पूजा की। इस दौरान एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर कर विजयादशमी की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन किया।

विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर अस्त्र-शस्त्रों की पूजा करने की प्राचीन परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत 20 अक्टूबर को रक्षित केंद्र धमतरी में विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। SP भावना पांडेय ने शस्त्रों और शासकीय वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले में शांति, सुरक्षा और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों में उत्साह का माहौल रहा। शस्त्र पूजा के बाद हर्ष फायर कर परंपरा निभाई गई। इस अवसर पर एसपी भावना पांडेय ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रक्षित केंद्र के साथ ही धमतरी जिले के सभी थाना और पुलिस चौकियों में भी विजयादशमी के अवसर पर अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की गई। पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व को मनाया।

इस अवसर पर अतिरिक्त SP शैलेंद्र पांडेय, होमगार्ड कमांडेंट शोभा ठाकुर, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जागड़े, मुख्य लिपिक निरीक्षक लक्ष्मी ध्रुव, स्टेनो निरीक्षक अखिलेश शुक्ला, एटीओ सुल्तान हुसैन, सहायक उप निरीक्षक रामावतार राजपूत, लता राजपूत, राजश्री तुर्रे, भैनू राम वर्मा, शस्त्रागार प्रभारी रामबिलास मिश्रा और डिगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *