Home / Chhattisgarh / चार पुलिस अधिकारियों का अस्थायी तबादला, अशोक वैष्णव को रिजर्व सेंटर भेजा

चार पुलिस अधिकारियों का अस्थायी तबादला, अशोक वैष्णव को रिजर्व सेंटर भेजा

जांजगीर-चांपा,11 सितंबर। जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग के चार अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर-चांपा से 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों के पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक अशोक वैष्णव, जो थाना प्रभारी चांपा के पद पर पदस्थ थे, उन्हें रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं सउनि बाबूलाल दिवाकर, जो थाना चांपा में पदस्थ थे, उन्हें भी रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह निरीक्षक कमलेश शेंडे, जो थाना प्रभारी सारागांव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें थाना प्रभारी चांपा बनाया गया है। जबकि निरीक्षक प्रमोद कश्यप, जो यातायात शाखा में पदस्थ थे, अब थाना प्रभारी सारागांव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना भी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *