Home / Chhattisgarh / चांपा में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

चांपा में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 17 सितंबर 2026। चांपा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को नाबालिग की मां ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका भाई घर आया और एक युवक को देखकर वहां से भाग गया। इसके बाद नाबालिग से पूछताछ की गई। कुछ देर बाद वह घर से बाहर गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। रिपोर्ट के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 491/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दीपक यादव नाबालिग को भाठिया बंगला ले गया था, जहां वह काम करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग से प्रेम और शादी करने की बात कहकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक यादव (25 वर्ष), निवासी किकिरदा, थाना बिर्रा के रूप में हुई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे, PSI रुकसाना बानो, ASI बीपी खांडेकर सहित थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *