Home / Chhattisgarh / गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश में 20वां स्थान

गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश में 20वां स्थान

ख़बर शेयर करें:

रायपुर, 14 नवंबर 2026। कोयला उत्पादन, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनरेशन कंपनी की गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। खदान ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर देश की 206 खदानों में 20वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से प्रदेश के कोयला खनन क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह ने जनरेशन कंपनी और खदान प्रबंधन की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान के नाम एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज है। इस खदान को लगातार पांच वर्षों से खान मंत्रालय की ओर से प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। यह उपलब्धि खदान में कोयला उत्पादन के साथ सुरक्षा मानकों के प्रभावी पालन, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर प्रबंधन व्यवस्था को दर्शाती है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली 5-स्टार रेटिंग खदान के अधिकारियों, कर्मचारियों और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। खदान ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ श्रमिकों की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

इस उपलब्धि को जनरेशन कंपनी के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए इसे भविष्य में भी सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *