Home / Chhattisgarh / क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल देवांगन

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल देवांगन

ख़बर शेयर करें:

0.दैहानपारा में 400 मीटर लंबी सड़क निर्माण का भूमिपूजन, मंत्री ने की बालको की सामुदायिक विकास गतिविधियों की सराहना

कोरबा, 23 नवंबर 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सामुदायिक विकास की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बालको ने दैहानपारा सहित आसपास के क्षेत्र में लगभग 400 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस पहल से स्थानीय निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

भूमिपूजन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत और बालको के हेड-कॉरपोरेट अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेशन कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और बड़ी संख्या में समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने बालको की सामुदायिक विकास गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि बालको औद्योगिक विकास के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कंपनी स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, सामुदायिक भवन, पुल और नाली जैसी सार्वजनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दैहानपारा में सड़क निर्माण जैसी पहल स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन को आसान बनाने और क्षेत्र के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि बालको केवल औद्योगिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में भी लगातार प्रयास कर रहा है। स्थानीय जरूरतों के अनुरूप किए जा रहे ये विकास कार्य क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

प्रस्तावित 400 मीटर लंबी सड़क के निर्माण से दैहानपारा और आसपास के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से लोगों की दैनिक गतिविधियां सुगम होंगी तथा स्थानीय स्तर पर आवाजाही की समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। यह निर्माण कार्य क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बालको के अनुसार, पिछले चार वर्षों के दौरान कंपनी ने 45 समुदायों में 100 से अधिक सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण और विकास किया है। इनमें सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, सामुदायिक शौचालय, सड़क, पुल, नाली और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

बालको आधारभूत संरचना के विकास के साथ महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कल्याण को भी अपनी विकास गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है। कंपनी की इन पहलों से आसपास के क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *