Home / Chhattisgarh / कोरबा में 22 नवंबर को होगा ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026, प्रमोद दुबे होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा में 22 नवंबर को होगा ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026, प्रमोद दुबे होंगे मुख्य अतिथि

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 21 नवंबर 2026। सामाजिक एकता, समरसता और युवक-युवतियों को वैवाहिक परिचय का बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा द्वारा ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026 का आयोजन 22 नवंबर, रविवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम में रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि जिला पंचायत सारंगढ़ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से परशुराम विश्व भवन, महाराणा प्रताप चौक, बुधवारी, कोरबा में होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास बैंक, रायपुर के देवेंद्र कुमार पांडेय, रायपुर की दीप्ति दुबे और परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा के अध्यक्ष बी.के. शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

परिचय सम्मेलन के माध्यम से समाज के युवक-युवतियों को एक-दूसरे को समझने और परिवारों के बीच संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही योग्य जीवनसाथी के चयन के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकजुटता और आपसी सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।

परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा ने समाज के सभी सदस्यों, अभिभावकों और युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *